श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा कारणों से पिछले दो दिनों से स्थगित रेल सेवा को आज सुबह से फिर से शुरू कर दिया गया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने आज यहां यह जानकारी दी। हालांकि मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम से उत्तर कश्मीर में बारामूला तक चलने वाली रेलगाड़यिों का परिचालन अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार है।
उत्तर रेलवे के मुख्य नियंत्रक ने बताया कि सुरक्षा कारणों से दक्षिण कश्मीर में दो दिनों तक रेल सेवा स्थगित रहने के बाद आज सुबह श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड से जम्मू क्षेत्र के बनिहाल लाइन पर यह सेवा पुन: शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा सिविल और पुलिस प्रशासन की ओर से कल रात रेल सेवा फिर से शुरू करने के संकेत मिलने के बाद इस लाइन पर चलने वाली सभी रेल सेवाओं को फिर से शुरु करने का निर्णय लिया गया।
पुलवामा में 16 अगस्त को लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर अयूब ललिहारी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में मारा गया था। जिसके बाद दक्षिण कश्मीर में इसका जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुआ और श्रीनगर से बनिहाल के बीच चलने वाली रेल सेवाओं को मजबूरन स्थगित करना पड़ा। हालांकि श्रीनगर-बनिहाल लाइन पर 16 अगस्त की सुबह रेल सेवा शुरू की गयी थी। इससे पहले शोपियां में 13 अगस्त को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी मारे जाने और सेना के दो जवान शहीद होने के बाद चार दिनों तक रेल सेवा स्थगित रही थी।
दक्षिण कश्मीर में शोपियां और पुलवामा में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने हवा में गोलियां चलाई जिसमें दो आम नागिरकों की जान से हाथ धोना पड़ा था। हालांकि मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम से उत्तर कश्मीर में बारामूला के बीच रेल सेवा निर्बाध अपने समयानुसार चलती रहेंगी।


Download Android App
Download iOS App



