जम्मू-कश्मीर: राजौरी के बदहाल गांव में अज्ञात बीमारी के कारण लगाई धारा 144

Summary :

राजौरी: रहस्यमयी बीमारी के कारण गांव में प्रतिबंध, जांच जारी

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के बधाल गांव में एक अज्ञात बीमारी के प्रकोप के कारण गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया और अब धारा 144 लगा दी गई। इस बीमारी के कारण 17 लोगों की जान चली गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गांव की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर चौकियां स्थापित की हैं और लोगों को राशन से लेकर पीने के पानी तक की सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। साथ ही रहस्यमयी बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक और निजी समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। बीमारी के कारण का पता लगाने के लिए उपचार और परीक्षण करने के लिए चिकित्सा दल भी गांवों में तैनात किए गए हैं।

अज्ञात बीमारी की जांच जारी

विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम मौत के कारणों की जांच कर रही है और 200 से अधिक नमूने कई संस्थानों में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने की अनुमति देने के लिए सुरक्षा जांच की जा रही है। फार्मासिस्ट ने कहा कि नर्स और पैरामेडिक्स यह सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में रहे। अगर मरीज की हालत खराब होती है तो हम उन्हें राजौरी ले जा रहे हैं। डॉक्टर भी स्थिति की जांच कर रहे हैं और इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं।

एडवांस केयर एंबुलेंस भी मौजूद

जम्मू-कश्मीर में राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) को भी बीमारी से निपटने के लिए मजबूत किया जा रहा है। सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जीएमसी राजौरी को पांच बाल रोग विशेषज्ञ और पांच एनेस्थीसिया विशेषज्ञ उपलब्ध कराए हैं। जीएमसी राजौरी के प्रिंसिपल डॉ एएस भाटिया ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रकार की उन्नत तकनीक मौजूद हैं और अस्पताल में एडवांस केयर एंबुलेंस भी तैयार हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।