सोपोर शहर में धारा 144 लागू

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर में एहतियात के तौर पर आज कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगा दी गयीं। अधिकारियों ने कहा कि कल जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास के दौरान हुई मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) का शीर्ष कमांडर अब्दुल कयूम नाजर के मारे जाने के बाद शहर में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर के सड़कों को कांटेदार तारों से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों और राज्य पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि शहर में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

Desk Team