J&K में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने का किया भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामग्री जब्त की

Summary :

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया की  त्राल के तकिया गुलाबबाग में जैश के आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने शुक्रवार को क्षेत्र में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान जैश के ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और उसे नष्ट कर दिया गया। 
उन्होंने बताया कि आतंकवादी ठिकाने से मिली आपत्तिजनक सामग्री को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Sports Day : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया

Desk Team