जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पुलिस ने लाल चौक पर ग्रेनेड फेंकने में शामिल जैश के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि जैश सहयोगियों की पहचान नावेद उल लतीफ, शकील अहमद बंद और शमशाद मंजूर के रूप में की गई है। वे सभी दक्षिण कश्मीर के रहने वाले हैं।
उन्होंने कहा, “पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं और हाल ही में प्रताप पार्क (लाल चौक) में हुई ग्रेनेड फेंकने की घटना में शामिल थे।”
प्रवक्ता ने कहा कि तीनों आतंकी नेटवर्क बनाने और घाटी भर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। अभी और गिरफ्तारियों और बरामदगी की उम्मीद है।
शहर के लाल चौक इलाके में प्रताप पार्क के पास तैनात सीआरपीएफ जवान पर रविवार को आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका था जिसमें दो जवान और सात नागरिक घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



