राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को दिये गये भाषण से एक शब्द को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है दरअसल, गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने कई मुद्दों को लेकर विपक्ष को घेरा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक ऐसा शब्द कहा जिसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है ।
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मोदी द्वारा कल राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में दिये गये भाषण में से एक शब्द को कार्यवाही से निकाल दिया है।
राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सभापति ने राज्यसभा की छह फरवरी को शाम 6.20 से 6.30 के बीच कुछ अंश को कार्यवाही से निकालने का निर्देश दिया है। ’’
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के संदर्भ में कांग्रेस के रुख बदलने को लेकर टिप्पणी करते हुए यह शब्द कहा था।
नायडू ने बृहस्पतिवार को मोदी के भाषण समाप्त करने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद द्वारा मांगे गये स्पष्टीकरण के दौरान एक शब्द को भी सदन की कार्यवाही से निकाल दिया है।
संसद की कार्यवाही से प्रधानमंत्री के भाषण के किसी अंश को निकाले जाने की घटना आमतौर पर बहुत ही कम देखने को मिली है।


Download Android App
Download iOS App



