जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी मार गिराया। ये जानकारी जम्मू-कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को दी।पुलिस ने कहा, “पुलवामा के रजपोरा इलाके के उसगाम पथरी में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं।”
आतंकवादियों ने अपने बचाव में गोलीबारी शुरू की
पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके की घेराबंदी कर विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया।जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों के छिपे हुए स्थान पर पहुंचे, तभी आतंकवादियों ने अपने बचाव में गोलीबारी शुरू की।
बता दें कि आतंकवादियों ने संसद पर हुए हमले की 20वीं बरसी पर सोमवार को श्रीनगर के बाहरी हिस्से में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस पर गोलीबारी की, जिसमें सेना कि तीन जवान शहीद हो गया। इस घटना पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यहां एक पुलिस बस पर हुआ हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि सशस्त्र पुलिस दल उसी वक्त शिविर में लौट रहा था जब वह अपने दैनिक कार्यों के बाद आमतौर पर लौटता है। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



