सुरक्षा बलों ने बटमालू क्षेत्र में शुरू किया तलाशी अभियान

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर के बटमालू क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आज तलाशी अभियान शुरु किया। सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र की दरगाह पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की सर्विस राइफल छीनने वाले बदमाशों को पकडऩे के लिए यह अभियान चलाया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने खंखा-ए-मौला दरगाह पर तैनात भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) के कांस्टेबल से राइफल छीन ली थी। सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के जवानों ने तत्काल बदमाशों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया लेकिन राइफल की बरामदगी नहीं हो सकी।

सुरक्षा बलों ने आज फिर तलाशी अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कई घरों की तलाशी ली लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया।

Desk Team