गोली चलने से CRPF का जवान घायल

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर की  राजधानी श्रीनगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) का एक जवान आज दुर्घटनावश गोली चलने से घायल हो गया।

सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि क्राल खुद शिविर में जवान सुबह अपनी सर्विस राइफल साफ कर रहा था। इस बीच अचानक गोली चल गयी जिससे वह घायल हो गया।

उसे तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुयी है। प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Desk Team