जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के पुराने इलाके में आज जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान झड़पों में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये।
ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज के तुरंत बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आये और अनुच्छेद 35-ए खत्म करने की कोशिशों और घाटी में निर्दोष नागरिकों एवं आतंकवादियों के मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए नौहट्टा चौक की ओर बढऩे लगे जहां तैनात सुरक्षा बलों ने तुरंत हरकत में आते हुए उन्हें आगे बढऩे से रोक लिया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुए और समूह बनार सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। उन्हें तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। झड़पों में कई लोग घायल हो गये।
इस बीच प्रशासन ने हुर्रियत कांफ्रेस के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को दो महीने के बाद आज जामिया मस्जिद में नमाज की इजाजत दी गयी।
पुंछ जिले में सेना का एक जवान घायल
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर आज रायफल से दुर्घटनावश चली गोली में सेना का एक जवान घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह घटना सुबह हुई जब मनकोटे सेक्टर में तैनात 15 महार रेजीमेंट के सिपाही संजय कुमार के स्वचलित हथियार से दुर्घटनावश गोली चल गई। इस घटना में वह घायल हो गया है।
उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



