भारतीय जनता पार्टी(BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज कहा कि केंद, को संविधान के अनुच्छेद 35-ए पर अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।
तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर आये श्री सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग इस मुद्दे को लेकर बहुत चिंतित हैं और केंद्र को इस मुद्दे पर अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहले ही उच्चतम न्यायालय में संविधान के इस अनुच्छेद को चुनौती देने वाली याचिका के खिलाफ जवाब दायर कर दिया है और अब यह केंद, सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस मुद्दे पर राज्य के लोगों की चिंताओं पर अपना रूख स्पष्ट करे।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए भाषण की पक्तियां’गोलियों और गालियों से कश्मीर समस्या सुलझ नहीं सकती है को दोहराते हुए कहा कि इन पंक्तिया से इस यह आशा की जा सकती है कि बेहतरी के लिए चीजें बदल सकती हैं।
श्री सिन्हा ने विपक्षी नेशनल कांफ्रेस(NP) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से कश्मीर घाटी की स्थिति पर कल चर्चा की थी। उन्होंने राज्यपाल एन एन वोहरा से भी भेंट की।


Download Android App
Download iOS App



