जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने आज एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाकर हथियारों एवं गोला बारूद का जखीरा बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा के एक वन क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया और इस ठिकाने का पता लगाया।
उन्होंने बताया कि ठिकाने से एक एके-47 राइफल, एक एलएमजी, दो पिस्तौल, एक रॉकेट प्रोजेक्टाइल गन, एक आईईडी, एक वायरलैस सेट और बड़ी संख्या में गोलियां बरामद की गयी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



