अलगाववादियों को मानवाधिकार उल्लंघन सोमिनार की नहीं मिली मंजूरी

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर में प्रशासन ने शनिवार को कश्मीरी अलगाववादी नेताओं द्वारा श्रीनगर में वरिष्ठ हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के घर पर मानवाधिकार उल्लंघन पर सोमिनार आयोजित करने की इजाजत नहीं दी।

गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक के नेतृत्व वाले अलगाववादी समूह संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने उनके हैदरपुरा स्थित आवास में सेमिनार आयोजित किया था।

सम्मेलन का विषय ‘कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन और विश्व समुदाय का आपराधिक मौन’ था। लेकिन गिलानी के घर के बाहर भारी संख्या में मौजूद पुलिस और अर्धसैनिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किसी को भी घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी, जिसके चलते सम्मेलन नहीं हो पाया।

गिलानी करीब एक साल से घर में नजरबंद हैं क्योंकि प्रशासन को भय है कि अलगाववादी विरोधों में उनके शामिल होने से कानून, व्यवस्था बिगड़ सकती है। पुलिस ने गुरुवार को उमर फारूक को भी नजरबंद कर दिया।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team