श्रीनगर और कश्मीर के कई अन्य इलाकों में कल मौसम की सबसे ठंडी रात रही, घाटी के अधिकांश स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। वहीं कश्मीर घाटी में भीषण शीत लहर के चलते सोमवार को डल झील की सतह जम गई।
श्रीनगर में 7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा तापमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तस्वीरों में लोग अलाव के आसपास बैठे और खुद को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
ठंड से डल झील जम गई
एक स्थानीय निवासी ने कहा, “मौसम बहुत ठंडा हो गया है.. हमारे हाथ जमने लगे हैं और डल झील जम गई है… यह पहली बार है जब शहर में इतना तापमान दर्ज किया गया है..” एक अन्य निवासी ने कहा कि मौजूदा तापमान के कारण शहर में बर्फबारी हो सकती है। निवासी ने कहा, “यहां बर्फबारी होने की बहुत अधिक संभावना है.. अभी बहुत ठंड है। लोगों को खुद को बचाने के लिए सभी उपाय करने चाहिए।”
जम्मू के कार्यक्रम रद्द
IMD ने 24 दिसंबर से जम्मू और कश्मीर में भीषण शीत लहर की भविष्यवाणी की है। इससे पहले 22 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य में पड़ रही भीषण ठंड के बीच बिजली और अन्य विभागों के कामकाज की निगरानी के लिए जम्मू में अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।


Download Android App
Download iOS App




