साउथ सुपरस्टार और पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने हमला किया है। उस्मानिया यूनिवर्सिटी जॉइंट एक्शन से जुड़े दंगाइयों ने अल्लू अर्जुन के घर पर टमाटर फेंके और फूलों के गमलों को भी नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों ने पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के लिए न्याय की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया कि घटना के समय अल्लू अर्जुन घर पर नहीं थे।
अल्लू अर्जुन के घर के बाहर तोड़फोड़
प्रदर्शनकारियों ने अल्लू अर्जुन के घर में तोड़फोड़ की और अभिनेता के घर पर टमाटर फेंके। उनकी मांग थी कि अल्लू अर्जुन महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपए दें और उन्हें हर संभव मदद करें। मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें जुबली हिल स्टेशन ले गई। इस दौरान अल्लू अर्जुन अपने घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।
उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
अल्लू अर्जुन के घर के बाहर रखे गमले तोड़ दिए गए। इसके बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन कर रहे उस्मानिया यूनिवर्सिटी के सदस्यों की तख्ती पर लिखा था कि फिल्में बनाकर करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं और फिल्में देखने वाले लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App





