श्रीनगर में आतंकी हमला, 2 NC कार्यकर्ताअों की मौत, 1 घायल

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नैशनल कॉन्फ्रेंस के तीन कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें दो की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घटना श्रीनगर के करफली मोहल्ले की है। यहां एक संकरी गली में हमलावरों ने खुलेआम फायरिंग करते हुए निहत्थे कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनाया। जम्मू-कश्मीर पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही है।

 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन नागरिकों परताबड़तोड़ गोलीबारी की गई जिसके बाद दो की मौके पर मौत हो गई वहीं एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर ली है। दोनों मृत व्यक्ति नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य हैं।

 

Desk Team