श्रीनगर : साधुओं के एक समूह ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा से जुड़ी ‘छड़ी स्थापना’ रीति आज श्री अमरेश्वर मंदिर में संपन्न की। पवित्र छड़ी के संरक्षक महंत दीपेन्द, गिरि के ‘ट्रू ट्रस्ट’ के एक प्रवक्ता ने कहा कि चौक श्रीनगर के श्री अमरेश्वर मंदिर अखाड़ा में महंत के नेतृत्व में साधुओं के एक समूह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रीति संपन्न की। प्रवक्ता ने बताया, ”भगवान शिव और देवी पार्वती की प्रतीक पवित्र छडय़िों को दो अगस्त तक मंदिर में ‘दर्शन’ के लिये रखा जाएगा। दो अगस्त को यह तीर्थ यात्रा के मुख्य चरण के लिए रवाना किया जाएगा। ” उन्होंने कहा कि पारंपरिक छड़ी पूजन कल, नागपंचमी (श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी) के अवसर पर यहां दशनामी अखाड़े में होगी।
अमरेश्वर मंदिर में “छड़ी” स्थापना संपन्न
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



