श्रीनगर : श्रीनगर स्थित सेना के चिनार कोर ने करगिल से पाकिस्तानी सेना को बाहर निकालने के लिए 1999 में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन विजय ‘ में शहीद हुए जवानों को आज श्रद्धांजलि दी। 26 जुलाई को वर्ष 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए करगिल युद्ध में भारत की विजय की वर्षगांठ के तौर पर मनाया जाता है। एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि अभियान चलाने में सबसे आगे रहा चिनार कोर 18वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के साथ मिलकर शहीदों, बहादुर सेवारत जवानों और सेवानिवृथ सैन्यकर्मियों को याद करता है।
उन्होंने कहा कि चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे एस संधू और चिनार कोर के सभी रैंकों ने यहां बादामी बाग छावनी में युद्ध स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में करगिल के नायकों को श्रद्धांजलि दी। अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में करगिल युद्ध की संक्षिप्त जानकारी देते हुए शहीदों की बहादुरी एवं उनके साहस की गाथा को रेखांकित किया गया।
इस दौरान धर्मगुरऊओं ने प्रार्थना की और अभियानों में भाग लेने वाले बहादुर नायकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। वर्ष 1999 में आज ही दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना पर विजय प्राप्त की थी और उन्हें द्रास, मुश्को, ककसार और बटालिक की पहाडय़िों से पूरी तरह खदेड़ दिया था। पाकिस्तान की नदर्न लाइट इन्फेंट्री के घुसपैठियों ने अहम श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को खतरे में डालने की कोशिश के तहत इन क्षेत्रों पर धोखे से कब्जा कर लिया था।


Download Android App
Download iOS App



