जम्मू & कश्मीर पुलिस ने आज यहां 22 वर्षीय एक छात्र का शव नदी से बाहर निकाला। बता दे कि राजौरी जिले में नारइन के पास तीन दिन पहले एक कार के सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरने वाली घटना में इस छात्र के अलावा 7 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि छात्र का शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि इस छात्र का शव मिलने के साथ ही इस दुर्घटना में मारे जाने वाले लोगों की संख्या आठ हो गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कार में सवार बीटेक के छात्र वकार अहमद मुगल का शव कल सैन्य गोताखोरों ने घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर नदी के भीतर से निकाला।
उन्होंने बताया कि यह छात्र जम्मू में कार में सवार हुआ था और ईद के मौके पर राजौरी में अपने घर लौट रहा था।
छात्र के बहनोई और राजौरी के उपायुक्त के निजी सहायक 41 वर्षीय महमूद अहमद, उनकी पत्नी जमीला बेगम (38) और उनके बच्चों- रेहान (11), अलीशा (9) और हुस्नेन (7) उनके भाई अब्दुल अजीज (32) और उनकी बहन अख्तर बेगम (25) की सोमवार को हुए इस हादसे में मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



