जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने शनिवार को एक पूर्व पीडीपी कार्यकर्ता पर गोलियां चलाई जिसमें वह घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सज्जाद हुसैन मंटू को उसके घर में गोली मारी।
पुलिस ने बताया कि मंटू को पेट और जांघ में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की वजह का अभी पता नहीं चला है।
उन्होंने बताया कि मंटू पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से जुड़ा हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



