घाटी में आतंकवादियों की गोलीबारी से लोगों में दहशत

Summary :

NULL

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजन में कल रात आतंकवादियों की अचानक की गई गोलीबारी से लोगों में दहशत फैल गई। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि कल रात शहर के मुख्य गेट के समीप आतंकवादियों ने कईं बार गोलियां चलाई। माना जा रहा है कि इस काम को लश्कर के तीन आतंकवादियों ने अंजाम दिया था।

सूत्रों ने बताया कि रात का समय होने की वजह से लोग अपने घरों में थे और आतंकवादियों ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि जो लोग सुरक्षा बलों और पुलिस के लिए मुखबिरी का काम कर रहे है वे अपनी हरकतों से बाज आए नहीं तो इसके अंजाम घातक होंगें।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की थी लेकिन संक्षिप्त मुठभेड के बाद आतंकवादी भाग निकले थे।

इस बीच बारामूला के पुराने शहर में 30 अप्रैल की शाम तीन युवकों की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

पुलिस का कहना है कि इन युवकों की हत्या में दो स्थानीय और लश्कर के एक विदेशी आतंकवादी का हाथ है। आम लोगों और अलगाववादी नेताओं ने इन युवकों की हत्या की कड़ी निंदा की है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team