जम्मू और कश्मीर के जम्मू जिले में स्थित नियंत्रण रेखा (Line of control) पर भारतीय सेना ने तीन घुसपैठियों को मार गिराया गया है, जबकि सेना के चार जवान घायल हो गए हैं। रात को हुई इस घटना में सेना ने घुसपैठियों की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।
रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की ओर से आतंकियों की घुसपैठ को आसान बनाने के लिए मंगलवार शाम को एलओसी के अखनूर सेक्टर के खौर इलाके में जमकर गोलीबारी की गई। एक सूत्र ने बताया, “पाकिस्तानी सेना की ओर से हुई गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं और भारत की ओर से इस पर की गई जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए हैं और कुछ इस तरह से घुसपैठियों की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।”
सूत्र ने आगे बताया, “मारे गए आतंकियों के शव पाकिस्तान की तरफ नियंत्रण रेखा पर पड़े हुए हैं, जिन्हें अब तक पाकिस्तानी सैनिकों ने नहीं उठाया है।”यह साल 2021 में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर किया गया सबसे पहला बड़ा युद्धविराम उल्लंघन है।


Download Android App
Download iOS App



