सुरक्षा बलों ने शहर के बाहरी इलाके से रविवार को जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “एक विश्वसनीय सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने लावायपोरा (श्रीनगर-बारामूला मार्ग पर) से प्रतिबंधित आतंकी के संगठन के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। ये सभी कार में सवार थे।”
एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद
प्रवक्ता ने कहा तीनों आतंकवादियों के पास से जिंदा कारतूस और अन्य गोलाबारूद बरामद किये गये हैं। इन आतंकवादियों की पहचान रईस हुर्रा, शाहिद भट और इशाक लोन के तौर पर हुई है।


Download Android App
Download iOS App



