पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों का कथित रूप से निकाह करवाने वाले मौलवी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया। खबरों के मुताबिक इन नाबालिग हिंदू लड़कियों का अपहरण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया था।
पाकिस्तानी मीडिया में आयी खबर के अनुसार इन नाबालिग लड़कियों ने पंजाब प्रांत की एक अदालत से सुरक्षा की गुहार लगायी है।
भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंध में 2 हिंदू लड़कियों के कथित अपहरण और धर्मपरिवर्तन का उठाया मुद्दा
जियो न्यूज की उर्दू वेबसाइट जंग.कॉम के मुताबिक किशोरियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की अदालत में सुरक्षा के लिये गुहार लगाई है।
इसमें कहा गया कि निकाह करवाने वाले मौलवी को सिंध में खानपुर से गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं।
13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का इलाके के ‘‘प्रभावशाली’’ लोगों के एक समूह ने घोटकी जिले स्थित उनके घर से कथित रूप से अपहरण कर लिया था।


Download Android App
Download iOS App



