कश्मीर घाटी और लद्दाख में बुधवार को न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे रहा लेकिन लोगों को दिसंबर और जनवरी की भीषण ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। साथ ही इस अवधि में दिन के तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा है, “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 10 दिनों के दौरान ज्यादातर समय मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट की बहुत कम संभावना है।”श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 और पहलगाम और गुलमर्ग में माइनस 4 डिग्री रहा। वहीं लद्दाख के तापमान की जानकारी सुबह तक उपलब्ध नहीं हो सकी थीं। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 11, कटरा में 10.2, बटोटे में 5.8, बनिहाल में 7.2 और भद्रवाह में 2.5 डिग्री दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



