8 Types of Paratha: सर्दियों के लिए बनाएं ये 8 तरह के हेल्दी पराठे

Summary :

Types of Parathas: सर्दियों में बनाएं ये 8 तरह के स्वादिष्ट और हेल्दी पराठे…

आलू पराठा

उबले आलू को मैश करें। उसमें हरी मिर्च, धनिया, नमक और मसाले डालकर अच्छे से मिला लें। आटे के छोटे-छोटे लोइ बनाकर उनमें आलू का मिश्रण भरें। बेलकर तवे पर घी या तेल में सेंक लें

गोभी का पराठा

ताजे गोभी को कद्दूकस करके उसमें नमक, मिर्च, हल्दी और मसाले डालें। आटे में यह मिश्रण भरकर पराठे बना लें। तवे पर घी में सेंके और हेल्दी पराठे का आनंद लें

मेथी का पराठा

आयरन, जिंक, फोलेट और कई सारे विटामिन से भरपूर मेथी आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। सर्दियों में हेल्दी मेथी पराठा बनाएं और इसे दही के साथ परोसे

हरी मटर का पराठा

हरा मटर प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसकी स्टफिंग तैयार करके स्वादिष्ठ और पौष्टिक पराठा बनाएं

पनीर पराठा

ताजे पनीर को कद्दूकस करके उसमें हरी मिर्च, धनिया और नमक मिलाएं। आटे के लोइ में पनीर का मिश्रण भरकर पराठे बनाएं

मूली का पराठा

मूली में भरपूर फाइबर पाया जाता है। हरी मिर्च और अजवाइन के साथ मूली का पराठा सर्दियों की सुबह के लिए परफेक्ट नाश्ता है

प्याज का पराठा

प्याज को बारीक काटकर उसमें नमक, मिर्च, धनिया और मसाले मिलाएं। इस मिश्रण को आटे में भरकर पराठे बना लें

चना दाल पराठा

उबली हुई चने के दाल को अच्छे से मैश करें और उसमें हरी मिर्च, धनिया और मसाले डालें। इसे आटे में भरकर पराठे बनाएं। दही, अचार या चटनी के साथ इन पराठों को गर्मागर्म परोसें

Valentine’s Day Beauty Tips: वैलेंटाइन डे पर स्टाइलिश लुक के लिए ऐसे करें खुद को तैयार

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।