Aloe Vera for Hair: बालों की देखभाल के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल

Summary :

बालों की देखभाल के लिए एलोवेरा का सही उपयोग करें

आजकल खराब खान पान के कारण कई लोगों में बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है

ऐसे में लोग बालों की मजबूती के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं

लेकिन नेचुरल तरीके से भी बालों को मजबूत और घना बना सकते हैं

इसके लिए आपको चाहिए एलोवेरा जेल, इसे बालों के लिए वरदान कहा जाता है। यह नेचुरल तरीके से बालों का झड़ना रोक सकता है और उसे सोफ्ट बनाता है

हालांकि अच्छे रिजल्ट के लिए एलोवेरा जेल का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरुरी है

एलोवेरा के पौधे से जेल निकालें और ब्रश की मदद से इसे बालों पर लगाएं, 30 मिनट तक छोड़े फिर माइल्ड शैंपू से धो लें

एलोवेरा जेल में प्याज का रस मिलाकर इससे स्कैल्प पर मसाज करें

एलोवेरा जेल में ग्रीन टी मिलाकर भी लगा सकते हैं। 20 मिनट तक छोड़े फिर हेयर वॉश कर लें

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है

सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है काजू, जानें फायदे

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।