Cheese Corn Sandwich: घर पर बच्चों के लिए बनाएं Restaurant जैसा स्वादिष्ठ Cheese Corn Sandwich

Summary :

Cheese Corn Sandwich: घर पर बनाएं स्वादिष्ट चीज़ कॉर्न सैंडविच, बच्चों के लिए परफेक्ट स्नैक। यहां जानें रेसिपी।

सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड, 1 कप उबला हुआ कॉर्न, 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज,1 टेबलस्पून मक्खन, 1/4 कप बारीक कटा हुआ प्याज़, 1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर,1/2 चम्मच ओरेगानो,नमक स्वाद अनुसार

1 कप कॉर्न के दानों को उबाल लें। फिर पानी निथारकर उसे एक कटोरे में रखें

प्याज़ और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। चीज को कद्दूकस कर लें

एक पैन में 1 टेबलस्पून मक्खन डालें और उसमें कटा प्याज़ और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भूनें

इसमें उबले हुए मकई के दाने डालें और 1-2 मिनट तक भूनें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज डालें और मिलाकर पिघलने तक पकाएं

मिश्रण में काली मिर्च, नमक और ओरेगानो डालें। अच्छे से मिक्स करें

ब्रेड स्लाइस के किनारे थोड़े से मक्खन से ब्रश करें। आप चाहें तो ब्रेड को टोस्ट भी कर सकते हैं

अब एक ब्रेड स्लाइस पर चीज और कॉर्न का मिश्रण डालें। फिर दूसरे ब्रेड स्लाइस से सैंडविच को कवर करें

सैंडविच को ग्रिल पैन या टोस्टर में गरम करें और दोनों ओर से क्रिस्पी होने तक टोस्ट करें। फिर उसे बीच से काटकर सर्व करें

कॉर्न चीज़ सैंडविच तैयार है। इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।