दोपहर के खाने यानी लंच के लिए दाल सबसे बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है। यह हल्की, हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर होती है, और चावल या रोटी दोनों के साथ आसानी से खाई जा सकती है। ज्यादातर लोग इसे दोपहर में बनाकर चावल या रोटी के साथ गरमागरम खाते हैं डॉक्टर्स का भी कहना है कि आपको हर दिन दाल जरूर खानी चाहिए ताकि आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल सके। ऐसे में आज हम आपको यहां लंच के लिए कुछ आसान दाल रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप कुछ आसान सामग्री से झटपट बना सकते हैं।
लंच में बनाने के लिए दाल रेसिपीज
1. पीली दाल तड़का

अरहर की दाल सबसे ज्यादा टेस्टी और आसानी से बन जाने वाली दाल होती है। इसे बनाने के लिए मूंग दाल, प्याज, टमाटर, लहसुन की कलियां, घी या तेल, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया लें। इसके बाद दाल को धोकर हल्दी और नमक के साथ कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल लें। एक पैन में घी या तेल गरम करें, उसमें जीरा और कटा लहसुन डालें। फिर प्याज और टमाटर भूनें। उबली दाल डालकर 3-4 मिनट पकाएं और ऊपर से हरा धनिया डाल दें।
2. पालक दाल

अगर आप लंच में हरी सब्ज़ी और दाल का स्वाद एक साथ लेना चाहते हैं, तो पालक दाल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए मूंग या मसूर दाल, बारीक कटा पालक, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, जीरा, हल्दी, गरम मसाला, नमक और तेल लें। इसके बाद दाल और कटे पालक को पानी, हल्दी और नमक के साथ उबाल लें। दूसरे पैन में तेल गरम करके जीरा, अदरक-लहसुन और टमाटर पकाएं। अब उबली हुई पालक-दाल मिलाएं, थोड़ा गरम मसाला डालें और 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।
3. मसूर की मसालेदार दाल

साबुत या धुली मसूर की दाल बहुत जल्दी गल जाती है और इसका स्वाद हल्का सौंधा होता है। इसे बनाने के लिए मसूर दाल, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, नींबू का रस और तेल लें। इसके बाद मसूर दाल को धोकर लगभग 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। फिर कुकर या पैन में तेल गरम करके प्याज और हरी मिर्च भूनें। मसाले और दाल डालकर पानी मिलाएं और दाल नरम होने तक पकाएं। गैस बंद करके थोड़ा नींबू का रस मिलाएं।


Download Android App
Download iOS App




