हाथों की सुंदरता में नाखूनों का भी अहम रोल होता है। अगर नाखून सुंदर और लंबे होंगे, तो देखने में एट्रेक्टिव लगेंगे। तो आइए जानते हैं नाखूनों को मजबू और सुन्दर कैसे बनाएं
नारियल का तेल
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नारियल तेल विटामिन-ई से भी युक्त होता है। जिसे रोजाना हल्का गरम करके लगाने से नाखूनों की अच्छी ग्रोथ होती है
नींबू का रस
विटामिन-सी नाखूनों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए बस दिन में एक बार इसके रस को अपने पैर और हाथ के नाखूनों पर लगाएं और कुछ देर बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें
संतरे का रस
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतरे का रस नाखूनों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है इसके साथ ही इन्फेक्शन से भी बचाता है
बायोटिन का सेवन करें
बायोटिन नाखूनों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। इसलिए बायोटिन युक्त चीजों काअधिक मात्रा में सेवन करें। जैसे केला और एवोकाडो
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नाखूनों को हेल्दी बनाएं रखता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी सब्जियों का सेवन करें
लहसुन का तेल
लहसुन में सेलेनियम होता है, जो नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसलिए लहसून का पेस्ट या तेल मास्क के रूप में नाखूनों पर लगाएं
शहद
शहद और नींबू के रस को मिक्स कर मास्क के रूप में नाखूनों पर लगाएं। ये इन्फेक्शन से बचाए रखने के साथ नाखूनों के क्यूटिकल्स को स्वस्थ और कोमल बनाए रखते हैं
जैतून का तेल
कमजोर नाखूनों को फिर से हेल्दी बनाने के लिए जैतून के तेल को नाखूनों पर लगाएं


Download Android App
Download iOS App













