इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपने पसंद के रंग की बैलून फुला कर बांध लें
इसके बाद चुड़ियों पर ग्लू लगाकर एक-एक करके पूरे बैलून पर पेस्ट कर दें
इसी तरह से बैलून पर चूड़ियों का जाल बन जाएगा. अब गोल आकार के शीशे लें
इन्हें थोड़ी दूरी पर ग्लू का उपयोग करते हुए चिपकाते जाए
जब सब चीजें अच्छे से चिपक जाए तो बैलून की हवा को बाहर निकाल दें और सभी चूड़ियों को किसी भी रंग के पेंट कर दें
इससे और बेहतरीन बनाने के लिए इसमें बैटरी वाली एलइडी लाइट डालकर फैला दें
अब इसमें आप जूट की रस्सी लेकर बांध दें ताकि इसे आप घर पर सजाने के लिए कहीं कोने में हैंग कर सकें
इसके बाद आप इसे किसी भी वॉल पर लटका सकते हैं या टेबल पर सजाकर रख सकते हैं


Download Android App
Download iOS App











