Child Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी बात-बात पर बोलता है झूठ? ये 5 आसान पेरेंटिंग टिप्स करेंगे मदद

Summary :

Child Parenting Tips: हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर ईमानदार इंसान बने। बड़े होकर आपका बच्चा कैसा बनेगा, ये निर्भर करता है कि उसने बचपन में क्या सीखा? कभी-कभी बच्चे छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोल देते हैं, इस डर से कि अगर सच बोला तो डांट पड़ेगी, लेकिन धीरे-धीरे झूठ बोलना उनकी एक बुरी आदत में बदल जाता है। ऐसे में माता-पिता परेशान हो जाते हैं कि बच्चों की इस आदत को कैसे सुधारें और उन्हें सच बोलना कैसे सिखाएं। अगर आप भी अपने बच्चे की झूठ बोलने वाली आदत को सुधारना चाहते हैं (Teaching Honesty to Kids), तो…

Child Parenting Tips: हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर ईमानदार इंसान बने। बड़े होकर आपका बच्चा कैसा बनेगा, ये निर्भर करता है कि उसने बचपन में क्या सीखा? कभी-कभी बच्चे छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोल देते हैं, इस डर से कि अगर सच बोला तो डांट पड़ेगी, लेकिन धीरे-धीरे झूठ बोलना उनकी एक बुरी आदत में बदल जाता है। ऐसे में माता-पिता परेशान हो जाते हैं कि बच्चों की इस आदत को कैसे सुधारें और उन्हें सच बोलना कैसे सिखाएं। अगर आप भी अपने बच्चे की झूठ बोलने वाली आदत को सुधारना चाहते हैं (Teaching Honesty to Kids), तो ये पेरेंटिंग टिप्स आपके काम आ सकती हैं।

डांटने के बजाय अपनाएं ये 5 Child Parenting Tips

Child Parenting Tips
Child Parenting Tips (AI Generated)

1. सजा का डर मन से निकालें

बच्चों के मन में अक्सर यह डर होता है कि सच बोलने पर उन्हें डांट पड़ेगी या फिर पिटाई होगी। इसी डर से वे अपनी गलतियों को छुपाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। आपको उनके इस डर को पूरी तरह खत्म करना होगा। उन्हें प्यार से समझाएं कि चाहे कितनी भी बड़ी गलती क्यों न हो जाए, अगर वे सच बताएंगे तो उन्हें कोई भारी सजा नहीं दी जाएगी। इससे बच्चा बिना डरे हर बात सच-सच बताएगा।

2. खुद अच्छे रोल मॉडल बनें

बच्चे वही सब सीखते हैं जो वे अपने घर पर माता-पिता को करते हुए देखते हैं। अगर आप उनसे या फिर उनके सामने किसी और से कोई झूठ बोलेंगे, तो बच्चा भी यही सीखेगा कि झूठ बोलना आम बात है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हमेशा सच बोले, तो पहले आपको खुद सच बोलने की आदत डालें। उनके सामने हमेशा ईमानदारी की मिसाल पेश करें ताकि वे आपको देखकर अच्छी बातें सीख सकें।

3. सच बोलने पर बच्चे का हौसला बढ़ाएं

अगर आपका बच्चा कोई गलती करने के बाद खुद आपके पास आकर अपनी गलती मान लेता है और सच बता देता है, तो उस समय गुस्सा करने के बजाय, उसकी ईमानदारी की तारीफ करें। ऐसा करने से बच्चे के मन में यह बात बैठ जाएगी कि सच बोलने पर उसकी तारीफ हो रही है। इसी हौसले से वह अगली बार भी आपसे कोई बात छुपाने की कोशिश नहीं करेगा।

4. झूठ बोलने के पीछे की वजह को समझें

बच्चा बिना किसी वजह के झूठ नहीं बोलता, इसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है। कभी-कभी वे किसी बात से शर्मिंदा होते हैं या फिर कभी उन्हें डांट का डर होता है। इसलिए, जब भी बच्चा झूठ बोले, तो नाराज होने की बजाय ठंडे दिमाग से उसकी बात को सुनें और समझें। ये जानने की कोशिश करें कि उसके ऐसा करने के पीछे असली भावना क्या है। जब आप उसकी परेशानी को समझ लेंगे, तभी आप इस आदत को सही तरीके से सुधार पाएंगे।

5. सीधे सवाल न पूछें

अगर बच्चे से अनजाने में कोई नुकसान हो गया है, जैसे कोई खिलौना टूट गया है, तो उससे ऊंचे आवाज में यह न पूछें कि “क्या तुमने इसे तोड़ा है?”। ऐसा पूछने पर बच्चा घबराकर और खुद को बचाने के लिए तुरंत झूठ बोल देगा। इसलिए आराम से पूछें, “अरे, यह गिलास कैसे टूट गया? चलो, कोई बात नहीं, पहले मिलकर इसके टुकड़ों को साफ कर देते हैं ताकि किसी को चोट न लगे।” इस तरह बात करने से बच्चा खुद को सेफ महसूस करेगा और अगली बार अपनी गलती छुपाने की जगह खुद ही उसे स्वीकार कर लेगा।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।