How to Impress My Crush: क्रश के दिल में Permanent जगह बनानी है? अपनी Personality में करें ये 6 छोटे बदलाव

Summary :

यह लेख अपने क्रश को इम्प्रेस करने के कुछ आसान तरीके बताता है। ये टिप्स आपको दूसरों की नजरों में आकर्षक बनाने में मदद कर सकती हैं। सबसे पहले खुद पर विश्वास रखें और कॉन्फिडेंट रहें। जब आप खुद को पसंद करेंगे, तो दूसरे भी आपकी ओर आकर्षित होंगे। महंगे कपड़े नहीं, बल्कि साफ-सुथरे और सलीके से रहना महत्वपूर्ण है। साफ बाल, मैचिंग कपड़े और अच्छा परफ्यूम आपको अट्रैक्टिव बनाते हैं।

How to Impress My Crush: कई बार आप किसी को पसंद करते हैं, लेकिन बदले में वो आपको उस नजर से नहीं देखता है। ऐसे में कुछ लोग इस फिराक में ही सारी उम्र गुजार देते हैं कि कब उनका क्रश उनसे इम्प्रेस होगा और उन्हें पसंद करेगा। अगर आप भी अपने किसी क्रश को इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो यहां बताई गईं कुछ टिप्स आपके काम आ सकती हैं।

6 छोटी-छोटी बातों से इम्प्रेस होगा आपका पसंदीदा इंसान (How to Impress Crush)

1. कॉन्फिडेंट रहें

Couple
Couple (Magnific)
किसी और की पसंद बनने से पहले खुद को पसंद करना सीखें। इसके लिए जरूरी है सेल्फ कॉन्फिडेंस। जब आप खुद को कॉन्फिडेंट और कंप्लीट समझेंगे तो दूसरे भी आपकी पर्सनालिटी से इम्प्रेस होंगे। इससे आपके अंदर पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी और लोग आपसे आकर्षित होंगे।

2. ग्रूमिंग और ड्रेसिंग पर ध्यान दें

किसी को पसंद आने के लिए महंगे कपड़े पहनना जरूरी नहीं है, लेकिन साफ-सुथरा और सलीके से रहना बहुत मायने रखता है। अच्छे से कॉम्ब किए हुए बाल, साफ और मैचिंग के कपड़े और एक अच्छा परफ्यूम आपको अट्रैक्टिव दिखा सकता है।

3. बातें सुनने की आदत डालें

Couple
Couple (Magnific)

कई बार लोग दूसरों को इम्प्रेस करने के चक्कर में केवल अपनी ही तारीफें करने में लग जाते हैं, ऐसा करने से सामने वाले को बोर हो सकता है। इसके बजाय जब कोई आपसे बात करें, तो उनकी बातों को ध्यान से सुनें, सही सवाल पूछें और उनकी पसंद-नापसंद को याद रखें। जब आप किसी को यह महसूस कराएंगे कि उनकी बातें आपके लिए मायने रखती हैं, तो वे खुद आप से इम्प्रेस हो जाएंगे।

4. बॉडी लैंग्वेज सुधारें

आपकी बॉडी लैंग्वेज बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह देती है। जब भी आपका क्रश आफके सामने आए, तो चेहरे पर हल्की मुस्कान रखें। बात करते समय आंखों में देखकर बात करें, इससे आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस दिखता है। अपने हाव-भाव को हमेशा सिंपल ही रखें, ताकि वे आपके पास खुद को कंफर्टेबल महसूस कर पाएं।

5. सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा रखें

हंसना और हंसाना हर किसी को पसंद होता है। अगर आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं, तो मानों आपकी आधी जीत ऐसे ही हो गई। बातचीत में हल्का-फुल्का मजाक शामिल करें और माहौल को लाइट और खुशनुमा बनाए रखें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपका मजाक नॉर्मल हो, उसमें ऐसा कुछ न हो जिससे किसी को बुरा लगे।

6. पर्सनल स्पेस का ध्यान रखें

Couple
Couple (Magnific)
रिस्पेक्ट हर रिश्ते की जरूरी नींव होती है। आपका क्रश क्या सोचता है और उनकी अपनी लाइफ कैसी है, इन सब का ध्यान दें। उनकी केयर करें, लेकिन कभी भी बहुत ज्यादा चिपकू या ओवर पजेसिव न बनें। उन्हें अपनी पर्सनल स्पेस दें, ताकि उन्हें आपके साथ रिश्ता एक जबरदस्ती वाला बंधन न लगे।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।