दूध की बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें दो कप मिल्क पाउडर, 5-7 टेबलस्पून घी मिलाएं
फिर एक पैन को गैस पर गर्म करें और उसमें 3/4 कप चीनी और 3/4 कप पानी डालकर चलाएं
आपको इसे दो मिनट तक पकाना है, ध्यान रखें की जिसमें तार ना बने
गैस बंद कर दें और धीरे-धीरे मिल्क पाउडर डालें और चलाते रहें
इसके बाद गैस दोबारा ऑन करें और तब तक पकाएं जब तक ये पैन को छोड़ने ना लगे
अब एक ट्रे लेकर उसकी सतह पर घी लगाएं और पेस्ट उसमें डाल दें. इसमें थोड़ा सूखा मेवा डालें और अब पेस्ट को उसमें सेट कर दें
आपको 10 से 15 मिनट इंतजार करना होगा, जिसके बाद दूध की बर्फी तैयार हो जाएगी
इसे आप अपने हिसाब से किसी भी आकार में काट सकते हैं


Download Android App
Download iOS App











