हिंदू धर्म में बाल धोने, नाखून काटने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं
माना जाता है कि अगर इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो समस्याएं घेर सकती हैं
नियमों में स्त्रियों का मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल धोने पर मनाही है
मान्यता है कि विवाहित स्त्रियां इन दिनों अगर बाल धोती हैं तो उनके पति के जीवन पर बुरा असर पड़ता है
मंगलवार को बाल नहीं धोना चाहिए, इससे सौभाग्य में कमी आती है और मंगल देव भी रुष्ट होते हैं
मान्यताओं के मुताबिक, मंगलवार के दिन लिए गए कर्ज को चुकाने में कई साल लग जाते हैं
मंगलवार के दिन दूध से बनी चीजें जैसे कि बर्फी, मिठाई बाहर से खरीदने से बचें क्योंकि इससे मंगल कमजोर हो सकता है
मंगलवार को घर की नींव रखना, भूमि पूजन, निर्माण कार्य आदि कि शुरुआत भी न करें
मंगलवार हनुमान जी का दिन है। इस दिन बजरंगबली को चोला चढ़ाएं, इससे तमाम कष्टों से मुक्ति मिलती है


Download Android App
Download iOS App












