Winter Special: ब्रेकफास्ट में तैयार करें ये 9 तरह के Tasty पराठे, खाने वाले चाटेंगे उंगलियां

Summary :

Winter Special: सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं स्वादिष्ट पराठे, सब करेंगे तारीफ…

आलू पराठा

उबले आलू को मैश करें। उसमें हरी मिर्च, धनिया, नमक और मसाले डालकर अच्छे से मिला लें। आटे के छोटे-छोटे लोइ बनाकर उनमें आलू का मिश्रण भरें। बेलकर तवे पर घी या तेल में सेंक लें

गोभी पराठा

ताजे गोभी को कद्दूकस करके उसमें नमक, मिर्च, हल्दी और मसाले डालें। आटे में यह मिश्रण भरकर पराठे बना लें। तवे पर घी में सेंक कर परोसें

मेथी पराठा

मेथी की पत्तियों को बारीक काटें। उसमें हरी मिर्च, अदरक, नमक, और मसाले डालें। आटे में यह मिश्रण मिलाकर पराठे बना लें। तवे पर घी में सेकें

मटर पराठा

उबली हुई मटर को हल्के मसालों के साथ मैश करें। इसे आटे में भरकर पराठे बनाएं। तवे पर घी या तेल लगाकर सेकें

पनीर पराठा

ताजे पनीर को कद्दूकस करके उसमें हरी मिर्च, धनिया और नमक मिलाएं। आटे के लोइ में पनीर का मिश्रण भरकर पराठे बनाएं

मूली पराठा

मूली को कद्दूकस करके उसमें नमक, मिर्च और मसाले डालें। इसे आटे में मिलाकर पराठे तैयार करें

चिली गार्लिक पराठा

आटे में हरी मिर्च, लहसुन, नमक और थोड़ा तेल डालकर आटा गूंध लें। छोटे-छोटे लोइ बनाकर बेलें और तवे पर सेकें

प्याज पराठा

प्याज को बारीक काटकर उसमें नमक, मिर्च, धनिया और मसाले मिलाएं। इस मिश्रण को आटे में भरकर पराठे बना लें

चना दाल पराठा

उबली हुई चने के दाल को अच्छे से मैश करें और उसमें हरी मिर्च, धनिया और मसाले डालें। इसे आटे में भरकर पराठे बनाएं। दही, अचार या चटनी के साथ इन पराठों को गर्मागर्म परोसें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।