मध्य प्रदेश के धार जिले में नायलॉन डोर की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की गर्दन काट गई। रविवार को हुए इस हादसे में बच्चा घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सवाल ये है कि भारत में ये मांझा प्रतिबंधित है, इसके बावजूद इसका प्रोडक्शन और बिक्री कैसे हो रही है।
बाइक चलाते समय गर्दन में फंसा मांझा
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 वर्षीय अल्तमश रविवार को अपनी दादी और छोटे भाई के साथ बंदी छोड़ बाबा के दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान वह खुद बाइक चल रहा था। जैसे ही वे घर से कुछ दूर आए, डाबरी में तुलसी मंदिर के पास नायलॉन का धागा उसकी गर्दन में उलझ गई।
धागे की वजह से उसकी गर्दन काट गई और गंभीर घाव बन गए। इस वजह से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया, इससे उसके हाथ-पैरों में भी चोट आई है। उसकी गर्दन से खून निकल रहा था, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गर्दन पर 5 टांके लगाए। फिलहाल उसकी हालत अभी स्थिर है।
भारत में प्रतिबंधित है नायलॉन डोर?
भारत में पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले नायलॉन डोर, जिसे हम ‘चाइनीज मांझा’ भी कहते हैं, वो पूरी तरह प्रतिबंधित है। आपको बता दें कि 11 जुलाई 2017 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने देशभर में नायलॉन, सिंथेटिक और कांच या धातु की कोटिंग वाले मांझे के प्रोडक्शन, बिक्री, स्टोरेज, खरीद और इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। यह रोक इसलिए लगाई गई थी क्योंकि नायलॉन की डोर आसानी से टूटती नहीं है और बहुत धारदार होती है।
इससे टू-व्हीलर वाहन चलाने वालों, राहगीरों और पक्षियों के घायल होने या मौत के गंभीर हादसे होते हैं। इसके साथ ही, इसे पर्यावरण के लिए भी खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह आसानी से नष्ट नहीं होता। इसके बावजूद भी देशभर के कई हिस्सों में अभी भी ये डोर बिकती है और जिसकी वजह से हादसे होते हैं।
Also Read: नशे में धुत व्यक्ति कार की छत पर चढ़कर करने लगा स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




