उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे एक मॉक ड्रिल किया जाएगा। शाम 6 बजते ही दो मिनट के लिए तेज सायरन बजेगा और कई जगहों की बिजली कुछ देर के लिए बंद कर दी जाएगी। इससे चारों तरफ अंधेरा छा जाएगा। सायरन बजते ही लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया है। इस दौरान राहत-बचाव का अभ्यास होगा और इसे देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शाम 6 बजे पुलिस लाइन जाएंगे।
क्यों करवाया जा रहा है मोचक ड्रिल?
प्रमुख सचिव ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य मुसीबत के समय आम लोगों जान बचाना और पुलिस व राहत टीमों को तुरंत काम करने के लिए तैयार करना है। नागरिक सुरक्षा निदेशक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह मॉक ड्रिल केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर हो रहा है। इसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और NDRF और SDRF मिलकर हिस्सा लेंगी।
दो मिनट के लिए 75 जिलों में होगा ब्लैकआउट
इस मॉक ड्रिल के दौरान दो मिनट के लिए हवाई हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजेगा। इसके बाद सभी 75 जिलों में बिजली बंद करके ब्लैकआउट कर दिया जाएगा। इस बीच लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने का अभ्यास कराया जाएगा। फिर सब कुछ ठीक होने का संकेत देने के लिए ‘ऑल क्लियर’ सायरन बजेगा। लखनऊ पुलिस लाइन में पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य और राहत की टीमें अपनी तैयारियां दिखाएंगी। इसमें खतरे में समय लोगों को ढूंढकर बचाने, आग बुझाने, तुरंत इलाज देने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




