BJP की राह हुई आसान! Rajya Sabha से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, रद्द हुआ Meenakshi Natarajan का नामांकन

Summary :

राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द कर दिया गया। इसके बाद राज्यसभा की तीसरी सीट पर मुकाबला खत्म हो गया और भाजपा उम्मीदवार महेश केवट का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। नामांकन रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। यह सीट पहले काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी क्योंकि यहां मुकाबला रोचक होने की संभावना थी। Meenakshi Natarajan Nomination Rejected: भाजपा ने उठाई थी आपत्ति भाजपा नेताओं ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर…

राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द कर दिया गया। इसके बाद राज्यसभा की तीसरी सीट पर मुकाबला खत्म हो गया और भाजपा उम्मीदवार महेश केवट का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। नामांकन रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। यह सीट पहले काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी क्योंकि यहां मुकाबला रोचक होने की संभावना थी।

Meenakshi Natarajan Nomination Rejected: भाजपा ने उठाई थी आपत्ति

भाजपा नेताओं ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर सवाल उठाए थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र में एक लंबित आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई है। इस आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। उन्हें मंगलवार शाम तक स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था। हालांकि, उनके जवाब से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए और अंततः उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया।

Rajya Sabha Election 2026: किस मामले को छिपाने का आरोप?

(credit S-M)
(credit S-M)

भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी नटराजन ने हैदराबाद की एक अदालत में चल रहे आपराधिक मामले का उल्लेख अपने चुनावी हलफनामे में नहीं किया। दस्तावेजों के अनुसार, यह मामला वर्ष 2025 में दर्ज एक शिकायत से जुड़ा है। हैदराबाद की एक महिला ए. श्रीलता ने अदालत में शिकायत दर्ज कराते हुए मीनाक्षी नटराजन समेत अन्य लोगों पर कई गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगाए थे। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई शुरू की और मीनाक्षी नटराजन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। उनके वकील ने अदालत में जवाब दाखिल करते हुए आरोपों को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया था और केस को खारिज करने की मांग की थी।

Meenakshi Natarajan News: अदालत में मामला अब भी लंबित

(credit S-M)
(credit S-M)

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने शिकायत को खारिज नहीं किया और सुनवाई जारी रखने का फैसला लिया। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है। चुनावी नियमों के अनुसार उम्मीदवार को अपने खिलाफ लंबित मामलों की जानकारी हलफनामे में देनी होती है। अधिकारियों का मानना है कि इस जानकारी को छिपाने के कारण जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। इसी आधार पर नामांकन रद्द किया गया।

Madhya Pradesh Rajya Sabha Election: भाजपा को मिला बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं। हालांकि कांग्रेस के दो विधायक राज्यसभा चुनाव में मतदान के पात्र नहीं हैं, जिससे उसकी प्रभावी संख्या 61 रह जाती है। भाजपा पहले ही दो सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में थी। तीसरी सीट के लिए उसे अतिरिक्त समर्थन या क्रॉस वोटिंग की जरूरत पड़ सकती थी।

लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद अब तीसरी सीट भी भाजपा के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है। इस घटनाक्रम ने राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति का पूरा गणित बदल दिया है और कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।