Aaj Ka Panchang 26 July 2026: आषाढ़ शुक्ल द्वादशी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और शुभ-अशुभ योग

Summary :

Aaj Ka Panchang 26 July 2026: 26 जुलाई 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन देवशयनी एकादशी का पारण किया जाएगा। पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठा नक्षत्र के बाद मूल नक्षत्र का आरंभ होगा, जबकि इंद्र योग का शुभ संयोग भी दिनभर प्रभावी रहेगा। साथ ही चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी मंगलदेव हैं। आइए जानते हैं 26 जुलाई 2026 का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण समय। आज का पंचांग – 26 जुलाई 2026 तिथि शुक्ल पक्ष द्वादशी –…

Aaj Ka Panchang 26 July 2026: 26 जुलाई 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन देवशयनी एकादशी का पारण किया जाएगा। पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठा नक्षत्र के बाद मूल नक्षत्र का आरंभ होगा, जबकि इंद्र योग का शुभ संयोग भी दिनभर प्रभावी रहेगा। साथ ही चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी मंगलदेव हैं। आइए जानते हैं 26 जुलाई 2026 का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण समय।

आज का पंचांग – 26 जुलाई 2026

तिथि

शुक्ल पक्ष द्वादशी – 25 जुलाई, सुबह 11:34 बजे से 26 जुलाई, दोपहर 1:58 बजे तक
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी – 26 जुलाई, दोपहर 1:58 बजे से 27 जुलाई, शाम 4:15 बजे तक

नक्षत्र

ज्येष्ठा – 25 जुलाई, सुबह 4:36 बजे से 26 जुलाई, सुबह 7:34 बजे तक
मूल – 26 जुलाई, सुबह 7:34 बजे से 27 जुलाई, सुबह 10:28 बजे तक

योग

इंद्र योग – 25 जुलाई, रात 9:08 बजे से 26 जुलाई, रात 10:04 बजे तक
वैधृति योग – 26 जुलाई, रात 10:04 बजे से 27 जुलाई, रात 10:54 बजे तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय: सुबह 5:58 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:07 बजे
चंद्रोदय: 26 जुलाई, शाम 4:57 बजे
चंद्रास्त: 27 जुलाई, सुबह 3:34 बजे

26 जुलाई का अशुभ काल

राहुकाल: शाम 5:29 बजे से 7:07 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 12:33 बजे से 2:12 बजे तक
कुलिक काल: दोपहर 3:50 बजे से शाम 5:29 बजे तक
दुर्मुहूर्त: शाम 5:22 बजे से 6:15 बजे तक
वर्ज्यम्: शाम 4:32 बजे से 6:20 बजे तक

26 जुलाई के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:07 बजे से 12:59 बजे तक
अमृत काल: प्रातः 3:22 बजे से 5:10 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:22 बजे से 5:10 बजे तक

आज का शुभ योग

आज सर्वार्थसिद्धि योग का भी विशेष संयोग बन रहा है, जो 26 जुलाई सुबह 7:34 बजे से 27 जुलाई सुबह 5:59 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस योग में किए गए शुभ कार्य, पूजा-पाठ, नए कार्यों की शुरुआत, निवेश और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल फलदायी माने जाते हैं।

आज द्वादशी तिथि, इंद्र योग और सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग दिन को विशेष शुभ बना रहा है। जो श्रद्धालु देवशयनी एकादशी का व्रत रखते हैं, वे आज विधि-विधान से पारण कर सकते हैं। वहीं शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त और सर्वार्थसिद्धि योग का लाभ लेना शुभ माना गया है, जबकि राहुकाल और अन्य अशुभ काल में महत्वपूर्ण कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।

Shera Rajput