आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे ! जी हाँ , कोलकाता के सरकारी अस्पताल में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान मरीज के पेट से 639 कीलें निकाली गई हैं। जिनका वजन एक किलो से ज्यादा है। आपको बता दे कि ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार सर्जरी के दौरान ऐसी कई तरह की घटनाएं सामने आई है।
डॉक्टरों ने अनुसार , ये 48 वर्षीय शख्स एक मानसिक रोगी है। पेट में तेज दर्द होने के बाद जांच करने पर पता चला कि उसके पेट में काफी मात्रा में कील हैं। जांच में यह बात सामने आई कि यह शख्स काफी लंबे समय से कीलें निगल रहा था।
बता दे कि पीडि़त शख्स परगना जिले के गोबर्दंगा का रहने वाला है। यह सोमवार को पीडि़त का ऑपरेशन कर कीलों को बाहर निकालने वाले डॉक्टर सिद्धार्थ बिस्वास ने बताया कि यह व्यक्ति सिज़ोफ्रेनिया से पीडि़त है। पिछले काफी समय से यह व्यक्ति कीलें और मिट्टी निगल रहा है।
डॉक्टर बिस्वास का कहना है कि हमने पीडि़त के पेट में एक 10 सेमी का चीरा लगाया और फिर एक चुंबक की मदद से कीलों को बाहर निकाल दिया। इसके अलावा पेट से काफी मात्रा में हमने मिट्टी भी निकाली। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी में एक घंटा 45 मिनट का समय लगा।
वही इस शख्स के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने प्रदीप को कभी-कभी मिट्टी खाते हुए देखा था। पूछने पर बोलता था कि उसे मिट्टी खाना पसंद है। मना करने पर भी वह मिट्टी खा लेता था पर अब पता चला है कि वह मिट्टी के साथ कील भी खाता था। इसी वर्ष दुर्गापूजा से पहले प्रदीप ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया और जांच कराई गई तो पेट में किसी चीज के होने की जानकारी मिली।
इसके बाद उसे एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां एक्सरे ने कीलों की उपस्थिति का खुलासा किया। फिर उन्हें तुरंत इलाज के लिए कोलकाता मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
डॉक्टर बिस्वास ने बताया कि एक्स-रे और एंडोस्कोपी में 2 से 2.5 इंच के एरिया में कीलें दिखाई दी थीं। उन्होंने बताया कि अब पीडि़त की हालत स्थिर है। हालांकि अभी उन्हें अंडर ओबजर्वेशन रखा गया है।