कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा के संबंध में की गयी कांग्रेस की शिकायत पर मैसूरु जिला निर्वाचन अधिकारी को जांच करने का आदेश दिया है।
उपायुक्त के. बी. शिवकुमार ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के पास भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘ हमने राजू के परिवार के सदस्यों से मिलने और रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।’ गौरतलब है श्री शाह ने हाल ही में अपने कर्नाटक दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ता राजू के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



