नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अरुणाचल प्रदेश के विधायक तिरोंग अबोह की इसी साल मई में हुई हत्या के सिलसिले में एनएससीएन-आईएम के स्वयंभू सार्जेंट मेजर को गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एनआईए और सेना की संयुक्त टीम ने नगालैंड के दीमापुर से रविवार को 37 वर्षीय एलि केतोक को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी हत्या करने वाले समूह में शामिल था और 21 मई को उसने अबोह और अन्य लोगों पर गोलियां चलाई थीं।
एनआईए इस सिलसिले में पहले ही पांच लोगों… सेथोक कांगनोंग, नापोंग जेन्पी ऊर्फ जेन्पी, जय किशन शर्मा, लुकिन मशांगवा और यांगते जोसहम को गिरफ्तार किया है। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने अबोह और नौ अन्य लोगों की हत्या के मामले की जांच एनआईए को सौंपने का फैसला लिया था।


Download Android App
Download iOS App



