आदित्य ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना, कहा-पर्यावरण को नष्ट कर रही है मुंबई मेट्रो

Summary :

बंबई हाईकोर्ट ने गोरेगांव की आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है।

बंबई हाईकोर्ट ने गोरेगांव की आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। अब इसको लेकर शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
मुंबई के आरे में मेट्रो कार शेड हर हाल में बनना है। इसके लिए आरे के जंगलों के 2700 पेड़ काटे जा सकते हैं, क्योंकि यह वन क्षेत्र नहीं है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रालय का जलवायु परिवर्तन पर कोई मतलब नहीं है।
मुंबई मेट्रो के निर्माण के साथ प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करना है संवेदनहीनता है। उन्होंने कहा कि आरे के आसपास के इलाके में पर्यावरण को नष्ट किया जा रहा है। ठाकरे ने आगे कहा कि मुबई मैट्रो उन सभी चीजों को खत्म कर रहा है जिसकी बात भारत ने यूएन में की थी।

आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं हैं। एक के बाद एक कई ट्वीट कर उन्होंने पेड़ों की कटाई पर महाराष्ट्र सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि इससे पहले भी आदित्य ठाकरे ने मैट्रो कार शेड के लिए आरे की जंगल को काटने की बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

Desk Team