इस शख्श को अजगर को छेड़ना पड़ा भारी, गले में लिपट आफत में पड़ी जान

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो केरल के तिरुवनंतपुरम का है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो केरल के तिरुवनंतपुरम का है। दरअसल एक शख्स सड़क पर आराम से चल रहा था तभी उसके गले में एक भारी भरकम सा अजगर आ गया।
उस शख्स की सांसें अजगर के भारी वजन की वजह से थमनी शुरु हो गई थी। वहां कुछ लोगों ने शख्स के गले से अजगर को खींचना शुरु किया जिसके बाद उसे एक थैली में डालकर वन अधिकारियों को दे दिया। 
सामना हुआ जब अजगर से 
जिस शख्स के गले में अजगर लिपट गया था उनका नाम भुवचंद्रन नायर है। तिरुवनंतपुरम में भुवचंद्रन नायर झाड़ियों की कटाई मनरेगा के तहत कर रहे थे। झाड़ियों की कटाई इस शख्स के साथ और भी मजदूर कर रहे थे। जब वह झाड़ियां काट रहे थे तभी अजगर आ गया। 
अजगर को देखकर नायर पहले कुछ समझते उनके गले में अजगर लिपट चुका था। इस अजगर की लंबाई 10 फीट की थी और इसके गले में आने की वजह से नायर मुसीबत में आ गया था। नायर की जान मुश्किल में देखकर आसपास के मजदूर उसकी जान बचाने के लिए आ गए। 
सोशल मीडिया पर वीडियो हाे रहा है वायरल 
जब नायर की ऐसी हालत देखी तो कई सारे लोग उनकी मदद के लिए आ गए। पहले तो लोग नायर के बचाव में अजगर के डर से नहीं सामने आ रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने हिम्मत दिखाई और नायर के गले से अजगर को हटाने की कोशिश की। 

अजगर को काबू करने के लिए कुछ ने उसका जबड़ा पकड़ा और कुछ ने पूंछ दबाई। वहीं पर एक व्यक्ति इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। उसके बाद शख्स ने इस घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। 
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे लोग नायर को बचा रहे हैं। अजगर निकाले के बाद गले में दर्द की शिकायत भी नायर को हुई जिसके बाद लोग उसे अस्पताल ले गए। अब नायर खतरे से बाहर हैं। 

Desk Team