बेंगलुरू : हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों ने सोमवार से ‘अनिश्चितकालीन हड़ताल’ पर जाने का ऐलान किया है। कर्मचारियों के भत्तों में संशोधन समेत मांगों को लेकर प्रबंधन से वार्ता विफल रहने के बाद यह फैसला लिया गया।
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने रविवार को बताया कि हड़ताल को टालने के सभी प्रयासों के बीच कर्मचारियों ने ‘अनिश्चित कालीन हड़ताल’ पर जाने का निर्णय किया है।
दूसरी ओर कर्मचारी संघों के एक शीर्ष निकाय ने कहा कि प्रबंधन ने उनकी ‘उचित और वाजिब मांग’ पर विचार करने से ‘इंकार कर’ दिया ।
कर्मचारी संगठनों ने एचएएल के सभी केंद्रों को नोटिस भेजकर एक जनवरी 2017 से भत्तों के पुनर्निर्धारण की मांग के समर्थन में 14 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्देश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



