उड़ीसा में रविवार (25 दिसंबर) को पद्मश्री से सम्मानित जाने-माने रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक द्वारा, टमाटर और रेत से तैयार किया गया 27 फिट लम्बी सांता क्लॉज की तस्वीर। जो क्रिसमस की धूम के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पटनायक का कहना है कि, उनकी रचना टमाटर और रेत से बनी सांता क्लॉज की दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति है, जिसका वजन 1.5 टन है और यह 60 फुट चौड़ी है।
पटनायक ने कहा दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति
‘पद्म श्री’ से सम्मानित पटनायक ने कहा कि उन्होंने अपने 15 छात्रों की मदद से गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर यह कलाकृति तैयार की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘रेत के साथ बने ‘टोमैटो सांता’ दुनिया में सांता क्लॉज की इस तरह की सबसे बड़ी कलाकृति है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने क्रिसमस के दौरान विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल करके सबसे बड़ा सांता क्लॉज बनाकर पहले भी रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस बार हमने रेत और टमाटर का इस्तेमाल किया है।’’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कलाकार वर्षों से विभिन्न विषयों पर रेत से कलाकृतियां बनाते रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में भारत के आधिकारिक तौर पर जी20 समूह की अध्यक्षता संभालने के बाद पटनायक ने रेत पर भारत की जी 20 अध्यक्षता का लोगो बनाया था। इस कला में उनके अपार योगदान के लिए उन्हें 2014 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



