राजस्थान के करौली में हुई हिंसा का मसला अभी तक सुलझा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत विपक्ष के कई नेता गहलोत सरकार पर हमला कर रहे है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राजस्थान के करौली में मुसलमानों को न केवल संघ ने निशाना बनाया है, बल्कि उनपर गहलोत सरकार की पुलिस और प्रशासन भी अत्याचार कर रही है।
ओवैसी ने ट्वीट कर साधा गहलोत सरकार पर हमला
करौली में मुसलमानों को न सिर्फ़ संघ के दंगाइयों ने निशाना बनाया बल्कि उन्हें गहलोत सरकार की पुलिस और प्रशासन द्वारा उत्पीड़न का सामना भी करना पड़ा। 2/2
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 15, 2022
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया कि राजस्थान सरकार के मंत्री ने कहा कि करौली में कुल 80 दुकानें जली थी जिनमें से 73 दुकानें मुस्लिमों की थीं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुताबिक करौली में सिर्फ हिंदुओं को नुकसान पहुंचाया गया।
2 अप्रैल को हुई थी हिंसा, जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे
गौरतलब है कि करौली में दो अप्रैल को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर मोटरसाइकिल रैली पर एक मुस्लिम बहुल इलाके में पथराव किया गया था, जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद, सिंह के अनुसार, ‘‘हिंसा में 80 दुकानों को आग के हवाले किया गया था जिनमें से 73 मुस्लिम समुदाय की थीं, लेकिन यह दर्शाया जा रहा है कि जली हुई दुकानों में ज्यादातर दुकानें हिंदुओं की थीं।’’


Download Android App
Download iOS App



