कोंग्रेस महासचिव पर्यङ्का गाँधी वाड्रा ने बुधवार को बीजेपी पर कई सवाल खड़े करते हुए कहा की जो सरकार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) भर्ती घोटाले में शामिल है और पदों के लिए कमीशन की मांग करती है, उसे कर्नाटक से उखाड़ फेंकना चाहिए।
स्वाभिमान और भविष्य के लिए मतदान करें
प्रियंका गांधी वाड्रा ने चित्रदुर्ग में एक रोड शो के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर सवालो की बौछार कर दी । प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “40 फीसदी सरकार किसकी सरकार है? किसने किए सारे घोटाले? पीएसआई घोटाला किसने किया? ठेकेदारों को किसने परेशान किया? कौन पदों के लिए कमीशन मांगता है? यहां से किसे उखाड़ना है? रोड शो में नारे लगाते हुए प्रियंका गांधी ने राज्य के लोगों से इस आगामी चुनाव में अपने स्वाभिमान और भविष्य के लिए मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में अपने भविष्य, अपने बच्चों, अपने राज्य और अपने गौरव के लिए मतदान करें।
कर्नाटक की जनता लड़ रही है चुनाव
इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर कहा, ‘दरअसल राज्य की जनता कर्नाटक का चुनाव लड़ रही है- 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार के खिलाफ, कर्नाटक से की गई गद्दारी के खिलाफ, बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ. कांग्रेस आ रही है- के लिए. रोजगार, महंगाई से राहत के लिए, गरीबों के कल्याण के लिए, प्रदेश के विकास के लिए। इस बीच, रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में मौजूदा बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में “40 फीसदी कमीशन सरकार” को 40 सीटों पर सिमट कर दिया जाएगा। विजयपुरा में एक रोड शो को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘कर्नाटक में कांग्रेस 150 सीटों के साथ सरकार बनाएगी जबकि बीजेपी की 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार 40 सीटों पर सिमट जाएगी
गृह मंत्री ने किया पलटवार कांग्रेस जाए अदालत
इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राहुल गांधी पर कर्नाटक में बोम्मई सरकार को ’40 फीसदी कमीशन बीजेपी सरकार’ कहने के आरोपों पर हमला किया और कहा कि अगर कांग्रेस के पास सबूत हैं तो उन्हें अदालत जाना चाहिए।वे इसके बारे में बात कर सकते हैं और अगर उनके पास ठोस सबूत हैं तो उन्हें अदालत जाना चाहिए। न तो कोई जांच है और न ही कोई मामला है। लोग इस तरह के निराधार आरोपों पर कैसे विश्वास करेंगे?” उन्होंने कहा।कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक चरण में होंगे, मतगणना 13 मई को होगी।


Download Android App
Download iOS App



