कर्नाटक में सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस, उसके नेताओं का लक्ष्य सत्ता और मुख्यमंत्री पद है कर्नाटक का कल्याण नहीं : बोम्मई

Summary :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का ‘‘सपना’’ देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा।बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का मुख्य ध्यान सत्ता और मुख्यमंत्री पद पर है, राज्य के लोगों के कल्याण पर नहीं है।बोम्मई ने एक सवाल के जवाब देते हुए कहा, कांग्रेस शासन में नहीं आएगी,

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का ‘‘सपना’’ देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा।बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का मुख्य ध्यान सत्ता और मुख्यमंत्री पद पर है, राज्य के लोगों के कल्याण पर नहीं है।
सिद्धरमैया और शिवकुमार एक कुर्सी  मुख्यमंत्री की के लिए लड़ रहे 
बोम्मई ने एक सवाल के जवाब देते हुए कहा, कांग्रेस शासन  में नहीं आएगी, उन्होने आगे कहा  सिद्धरमैया और शिवकुमार एक कुर्सी  मुख्यमंत्री की के लिए लड़ रहे हैं, जो उन्हें नहीं मिलेगी। इस चुनाव में कांग्रेस और उसके नेताओं का मुख्य लक्ष्य  सत्ता और मुख्यमंत्री पद है, कर्नाटक के लोगों का कल्याण नहीं। 
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया दावा कर रहे हैं कि वह अगले मुख्यमंत्री 
उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक तरफ शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया दावा कर रहे हैं कि वह अगले मुख्यमंत्री हैं, जबकि ‘‘जिन लोगों को तय करना है, उनके मष्तिस्क  में दोनों में से कोई भी नहीं हैं।’’बोम्मई ने कहा, ‘‘यह उनकी पार्टी का अंदरूनी  मामला है। दोनों मुख्यमंत्री की कुर्सी के बारे में सपना देख रहे हैं, लेकिन यह पूरा नहीं होगा।’’बोम्मई विधानसभा में विपक्ष के नेता  सिद्धरमैया द्वारा कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में कथित तौर पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

Desk Team